{"_id":"6aee4119a2d5796a4b05ccb6","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-138224-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
बनी। बनी-संदरूण मार्ग पर शुक्रवार को थलोटी के पास एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा बनी से संदरूण की ओर जा रहा था। इसी दौरान थोलाटी के पास वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चांदल निवासी परमानंद, शंभु कुमार बलजैड़ी, राकेश कुमार निवासी तहसील बनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
वहीं, परमानंद की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे विशेष उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद