{"_id":"604686df8ebc3e5912313b66","slug":"road-kathua-news-jmu23086005","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी भद्रवाह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी भद्रवाह मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है। जिस रफ्तार से काम चल रहा है, ऐसे में इसी माह के अंत तक बनी-भद्रवाह मार्ग पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है। ऐसा पहली बार है कि फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े में ही बीआरओ की तरफ से बर्फबारी के काम को शुरू कर दिया गया है।
बीआरओ 114 आरसीसी के ओसी प्रमोद कुमार टीम सहित लगातार स्नो क्लीयरेंस के काम पर निगरानी रखे हुए हैं। बीते एक महीने में बीआरओ की ओर से लगभग 25 किलोमीटर तक भद्रवाह की ओर से स्नो क्लीयरेंस कर दिया गया है । अगले 12 किलोमीटर की क्लीयरेंस काफी जटिल और महत्वपूर्ण है, जिसके बाद छत्रगलां टॉप तक सड़क क्लियर हो जाएगी। 12 किलोमीटर के इस दायरे में बीआरओ की मशीनें कई लोकेशन पर पांच से आठ फुट जमा बर्फ को हटाने में जुटी हुई हैं। समुद्र तल से लगभग 11 हजार फुट ऊंची चोटियों पर मौसम पल-पल रंग बदलता है। बीते दो सप्ताह में कई बार मौसम का मिजाज बिगड़ने के बावजूद युद्धस्तर पर काम चल रहा है। बीते वर्ष अधिक बर्फबारी के चलते बनी-भद्रवाह मार्ग पांच जून को खुल पाया था।
इस साल पुलों और ब्लैक टॉपिंग का लक्ष्य
बीआरओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बनी-भद्रवाह मार्ग विस्तारीकरण कार्य के बीच वर्ष 2021-22 में भद्रवाह से छत्रगलां टॉप तक, जहां ब्लैक टॉपिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं बनी की ओर से जारी पुलों के निर्माण में भी तेजी लाई जाएगी। बीते वर्ष ही इन पुलों के निर्माण को शुरू करवाया गया है, जो इस सड़क पर सबसे महत्वपूर्ण कड़ी का काम करने वाले हैं। विभाग के सामने इस वर्ष सबसे बड़ी चुनौती निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी है। इस पर प्रदेश में अधिकतर जगहों पर प्रतिबंध है। बनी में भी निर्माण सामग्री के खनन की माइनिंग लीज न होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। भद्रवाह की ओर चल रहे क्रॅशर बीते वर्ष से ही बंद पड़े हैं। विभाग इस बार खुडवां से छत्रगलां के बीच विस्तारीकरण कार्य को लेकर भी मंजूरी लेने की तैयारी में है।