{"_id":"67a3ca79599f497c9f0c4f90","slug":"principal-of-college-honor-the-newly-elected-students-wing-kathua-news-c-201-1-knt1009-117150-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नवनिर्वाचित छात्र इकाई को कॉलेज प्रशासन ने किया अलंकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नवनिर्वाचित छात्र इकाई को कॉलेज प्रशासन ने किया अलंकृत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की ओर अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अलंकृत किया गया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सवी बहल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को बैच से सुशोभित किया।
बता दें कि हाल ही में कॉलेज की छात्र इकाई का चुनाव करवाया गया था जिसमें तान्या राजपूत को कॉलेज इकाई का अध्यक्ष, लक्ष्मी देवी को उपाध्यक्ष, पलक शर्मा को महासचिव, हित्तू को कोषाध्यक्ष, आभा को साहित्य सचिव, डालू मंगोत्रा को सांस्कृतिक सचिव और मनीषा कुमारी को खेल सचिव नियुक्त किया गया था।
समारोह में डॉ. बहल ने छात्र प्रतिनिधियों को संस्थान के सुचारू संचालन के लिए लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों समान रूप से भाग लेना चाहिए। वहीं, समारोह का आयोजन डीएसडब्ल्यू डॉ. रचना देवी के मार्गदर्शन में डॉ. सीमा जॉली, डॉ. इंद्रजीत कौर और डॉ. बबीता महाजन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ. अमिता दुआ, डॉ. रेणु, डॉ. सोनिका जसरोटिया, डॉ. मुकेश कुमारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।