{"_id":"65e379e8d1eb83b91d0896a4","slug":"positive-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-107579-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चड़वाल डकैती मामले को सुलझाने वाली टीम को एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चड़वाल डकैती मामले को सुलझाने वाली टीम को एक लाख का इनाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकठुआ/हीरानगर। जिले के चड़वाल में टाइल कारोबारी के साथ हुई डकैती को सुलझाकर आरोपियों को काबू करने वाली जांच टीम को पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने एक लाख रुपये का इनाम दिया है। शनिवार को एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल ने उक्त इनाम की राशि जांच टीम के सुपुर्द की। उक्त डकैती की वारदात को जांच टीम ने चंद दिनों में ही सुलझा लिया था और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया था। आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 23 कारतूस, एक तेजधार हथियार (टोका) और सात मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। जानकारी के मुताबिक 17 मई 2023 को हेलमेट पहने तीन अज्ञात लोगों ने हीरानगर के चड़वाल में कृष्णा बिल्डिंग मैटेरियल चड़वाल के मालिक अमित गुप्ता की दुकान में रात नौ बजे के आसपास डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने कारोबारी मोहित गुप्ता की कनपटी पर पिस्तौल तानकर काउंटर से 30 हजार और पर्स से 70 हजार निकाल लिए। डकैतों ने मोहित गुप्ता से सोने की अंगूठी भी छीन ली। दुकानदार को लूटने के बाद आरोपी भाग गए।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ था पर्दाफाश
मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एसएसपी कठुआ ने इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इसमें एसडीपीओ बॉर्डर धीरज सिंह कटोच, डीएसपी पीसी तिलक राज भारद्वाज और तत्कालीन राजबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तारिक अहमद को शामिल किया गया। इन टीमों ने सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जो तत्काल मामले को सुलझाने में कामयाब रही और तीन अपराधियों की पहचान की। उन्हें सांबा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान सांबा निवासी प्रिंस कपूर, पौनी, रियासी निवासी राकेश कुमार और बिश्नाह निवासी साहिल कुमार के तौर पर हुई थी। जोकि, विभिन्न अंतरराज्यीय आपराधिक मामलों में भी वांछित थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रिंस कपूर पर पहले भी कई आपराधिक मामले थाना राजबाग, नगरोटा और पंजाब, हिमाचल में भी दर्ज थे। वहीं, आरोपी पठानकोट पुलिस की हिरासत से फरार हो चुका था। इसके चलते उसे अदालत ने भगौड़ा करार दिया था।