फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के पक्ष में बन रहा माहौल

विज्ञापन
political news
कठुआ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल बना है। वह कांग्रेस को जीत की ओर बढ़ा रहा है। जम्मू कश्मीर इस जीत का केंद्र बनेगा। जरूरत सिर्फ कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर आगे आने की जरूरत है क्योंकि कार्यकर्ता ही इसे मतों में बदलकर लोगों के साथ झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा से देश को आजाद करवा सकते हैं। उक्त बातें रविवार को कठुआ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के जम्मू कश्मीर प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा सहित सम्मेलन में उपस्थित सभी नेता और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हैं, जो इस ठंड के बावजूद कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बना रहे हैं। इसी तरह के मौसम में उनके नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी और कठुआ ने उनका भारी सम्मान और स्वागत किया। उस समय राहुल गांधी जो बात कह कर गए, उसका समय आ गया है। अब दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी कौन प्रधानमंत्री बनेगा। यह जम्मू कश्मीर के खासकर कठुआ के लोगों ने तय करना है।
विज्ञापन

सोलंकी ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में किसानों के साथ युवा परेशान हैं। चुनावी रैलियों में जम्मू कश्मीर में भाजपा के नेताओं ने वचन दिए गए थे कि हम यहां भर्ती करेंगे। यहां के युवाओं को रोजगार दिलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। यहां जो उद्योग आ भी रहे हैं, वे सिर्फ यहां की संपदा का दोहन कर रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले जब देश में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह हुआ करते थे। तब विश्व के बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 140 डॉलर बैरल होती थी। जनता को डीजल-पेट्रोल 60 से 65 रुपये प्रति लीटर पर मिलता था। तब विपक्ष में बैठने वाली भाजपा इस पर चिल्ला चिल्लाकर विरोध करती थी लेकिन आज इनका रेट कहां है, इसकी विवेचना करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से भाजपा ने सिर्फ अपने 10 साल के कार्यकाल में खिलवाड़ किया है। जम्मू कश्मीर से उसकी रियासत का दर्जा छीनकर डी-ग्रेड किया गया। इससे जम्मू कश्मीर के लोगों की पहचान छिन गई है। आज हमारे युवा बेरोजगार हैं और लोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं। इसका समाधान करने के बजाय लोगों को एक बार फिर मंदिर मस्जिद में उलझाया जा रहा है ताकि आने वाले पांच साल फिर से सत्ता पर काबिज होकर लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा सके। इस मौके पर जम्मू कश्मीर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रमण भल्ला, कठुआ नगर परिषद के पूर्व प्रधान नरेश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed