फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   parking news

Kathua News: जाम पर लगेगी लगाम...मुखर्जी चौक में स्कूल की जमीन पर बनेगी दोपहिया वाहनों की पार्किंग

विज्ञापन
parking news
कठुआ। शहर के लिए राहत की खबर है। बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद ने बड़ी पहल की है। परिषद शहर के व्यापारिक केंद्र मुखर्जी चौक के साथ लगते हायर सेकेंडरी स्कूल की जमीन पर दोपहिया वाहनों के लिए स्थायी पार्किंग बनाएगा। काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि 10 दिन में स्कूल की जमीन को पार्किंग के लिए इस्तेमाल लायक बना दिया जाएगा। इसके लिए पुराने हायर सेकेंडरी स्कूल की पुरानी इमारत को भी गिराया जाएगा। फिलहाल, प्रशासन ने मैदानी भाग को समतल करना शुरू किया है। इससे मुखर्जी चौक, मेन बाजार के आसपास अकसर ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की आस है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुखर्जी चौक और आसपास लगा रहता है जाम
बता दें, मुखर्जी चौक में मौजूदा हालात ऐसे हैं कि दुकानों के आगे ग्राहकों के वाहन ही खड़े रहते हैं। गलियों में बने शहर के मुख्य बाजार की करीब 300 दुकानों में आने वाले ग्राहकों के पास इसी चौक में वाहन खड़ा करना मजबूरी है। ऐसी स्थिति में चौक का एक किनारा दोपहिया वाहनों से पटा रहता है। दूसरे किनारे ऑटो और टैक्सी स्टैंड हैं। तीसरे किनारे पर मुखर्जी चौक से विभिन्न रूटों पर मिनी बसें चलती हैं। कहीं स्थान बचता है तो वहां पहले रेहड़ी चालकों और अब दोपहिया वाहन चालकों का कब्जा है। मुखर्जी चौक से नगर परिषद कार्यालय तक सड़क पर दोनों ओर वाहन खड़े रहने से जाम लगा रहता है। वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। खरीदारी करने आए लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर चले जाते हैं। जराई चौक से सटे पुल के पास भी वाहन दिन भर सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखर्जी चौक के 100 मीटर दायरे में कई सरकारी कार्यालय
मुखर्जी चौक के पास यहां पार्किंग का निर्माण शुरू किया है, उसके 100 मीटर दायरे में कई सरकारी कार्यालय हैं। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। पार्किंग के 100 मीटर दायरे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर परिषद, वीआईपी रेस्ट हाउस, जोनल शिक्षा अधिकारी, जिला टीबी अधिकारी, जिला लेप्रोसी सोसायटी, कठुआ थाना, फायर स्टेशन, आईटीआई और खादी विलेज बोर्ड, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी और जिला ट्रेजरी कार्यालय हैं। इनमें से केवल मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित एकाध अन्य कार्यालय के पास ही पार्किंग की व्यवस्था है। अन्य कार्यालयों में जाने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं।
चौपहिया वाहनों के लिए बन रही मल्टीस्टोरी पार्किंग
शहर के सबसे व्यस्त और पुराने चौक में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने का काम शुरू हो गया है। सौ वाहनों के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग नगर परिषद कार्यालय परिसर में बनने जा रही है। इस पर 4.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मल्टीस्टोरी पार्किंग बनने से मुखर्जी चौक और आसपास इलाकों में लगने वाले चौपहिया वाहनों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी। इससे जाम की समस्या का समाधान भी होगा।


हायर सेकेंडरी स्कूल की इमारत अनसेफ घोषित, परिषद ने की टेकओवर : सीईओ
नगर परिषद कठुआ के कार्यकारी अधिकारी जोधराज ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। पहले से अनसेफ घोषित हायर सेकेंडरी स्कूल की इमारत को नगर परिषद ने टेकओवर किया है। पुरानी इमारत को तोड़कर वहां पार्किंग बनाएंगे। पार्किंग बनने पर मुखर्जी चौक और मेन बाजार के अलावा परिषद रोड पर वाहन खड़े नहीं होने देंगे।
10 दिन में पूरा होगा काम : डीसी
डीसी कम परिषद प्रशासक डॉ. राकेश मिन्हास ने कहा कि 10 दिन में स्कूल की जमीन को पार्किंग लायक बना दिया जाएगा। लोगों को इससे राहत मिलेगी। लोग सहयोग करें। पार्किंग बनने पर वाहन वहीं पर पार्क करें।
प्रशासन को मिलेंगी लोगों की दुआएं : जगदीश कुमार
स्थानीय निवासी जगदीश कुमार ने कहा कि प्रशासन पार्किंग को शुरू करवा दे तो लोगों की दुआएं लगेंगी। स्थानीय लोग और दुकानदार अकसर ट्रैफिक जाम से काफी परेशान हैं। जल्द इस पार्किंग को शुरू करवाया जाना चाहिए।
पार्किंग निशुल्क रखे प्रशासन : इंद्रजीत सिंह
मुखर्जी चौक में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले इंदरजीत सिंह ने कहा कि यह बढ़िया फैसला है। ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रशासन पार्किंग की सुविधा स्थानीय दुकानदारों को निशुल्क उपलब्ध करवाए। इससे हर कोई प्रशासन को सहयोग करेगा। ट्रैफिक जाम से दुकानदारी प्रभावित नहीं होगी।

पहले ही बन जानी चाहिए थी पार्किंग : दिलशेर हंस
मुखर्जी चौक में म्यूजिक क्लासेज का कार्यालय चलाने वाले दिलशेर हंस का कहना है कि प्रशासन का प्रयास अच्छा है। यह सुविधा पहले ही शुरू की जानी चाहिए थी। जाम में कई बार दमकल विभाग की गाड़ियां भी फंसती हैं। कई बार जाम से गाड़ियां आगजनी वाले स्थान पर नहीं पहुंच पातीं। प्रशासन को प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed