{"_id":"68321931a7cc38c9aa05fa27","slug":"notice-pasted-on-the-house-of-the-wanted-criminal-in-the-theft-case-kathua-news-c-201-1-knt1009-120419-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चोरी मामले में वांछित अपराधी के घर पर चस्पाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चोरी मामले में वांछित अपराधी के घर पर चस्पाया नोटिस
Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद वांछित अपराधी के घर पर नोटिस चस्पाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से चोरी के एक मामले में कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहा है। इसके चलते पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
शनिवार दोपहर को पुलिस टीम ने लखनपुर स्थित वार्ड 6 में आरोपी के घर के बाहर कोर्ट के सरकारी आदेश को चिपकाया और घोषणा की है कि आरोपी को आगामी 30 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। अगर आरोपी आगामी तिथि को कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी की पहचान मस्कीन अली पुत्र अली हुसैन निवासी लखनपुर के रूप में हुई है।