फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Maya's court decorated for Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्र के लिए सज गए मैया के दरबार

विज्ञापन
Maya's court decorated for Chaitra Navratri
कठुआ। चैत्र नवरात्र पर्व शनिवार से शुरू होने जा रहा है। मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले भर के मंदिरों को सजाने के साथ-साथ लाइटिंग और भजन-कीर्तन के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र को लेकर जिले भर के मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। उत्सव के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंदिरों, शहर व कस्बों में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े करते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की नियुक्ति को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोरोना महामारी के कारण भक्त चैत्र नवरात्र में पिछले दो वर्षों से अधिक संख्या में दर्शनों को नहीं पहुंच रहे थे। कोरोना का प्रभाव कम होने पर इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि पहले नवरात्र से ही भक्तों का रेला मंदिरों में देखने को मिल सकता है। ऐसे में मंदिर कमेटियां और लंगर कमेटियां भी उसी अनुरूप इंतजामों को अंतिम रूप दे रही हैं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों का दौर भी पहले नवरात्र से शुरू हो जाएगा। जिले भर के विभिन्न मंदिरों में हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते रहे हैं। माता बाला सुंदरी नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर में किले माता मंदिर, माता आशापूर्णी मंदिर कठुआ, किला माता मंदिर हीरानगर, शेरकोटला स्थित चंडिका माता मंदिर आदि को नवरात्र के उपलक्ष्य में आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रशासन द्वारा नवरात्र मेले में सुरक्षा और श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। अधिकारियों को सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के खास निर्देश हैं। खाद्य सुरक्षा की टीम मुनाफाखोरी और मिलावटखोरी पर भी नजर रखेगी। महानपुर के ऐतिहासिक बनखंडी, जगदंबे माता मंदिर में भी नवरात्रों की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर में रंग रोगन व अन्य व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। बसोहली के देवी मंदिरों में भी आकर्षक रोशनी और झालरों से मंदिरों की रौनक देखते ही बनती है। बनी के शक्ति माता मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed