फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   marpit

मारपीट में घायल दो युवक जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
marpit
शहर से सटे क्षेत्र में दो युवकों का अपहरण कर उनसे मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल दोनों युवकों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से किसी तरह भागने में सफल रहे दोनों युवकों का कहना है कि पिटाई करने के साथ उन्हें करंट भी लगाया गया। उधर, लखनपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल अब्बास निवासी जगतपुर कठुआ और कुवैद बट्ट निवासी वार्ड 21 रामनगर कॉलोनी ने बताया कि छह मार्च को एक-एक कर उनका अपहरण किया गया। इसके बाद रातभर पिटाई की गई। बताया कि अपहरणकर्ता उन्हें पुलिस का मुखबिर बताते हुए पीट रहे थे और पशु तस्करी के मामले में नुकसान होने की बात कह रहे थे। घायलों के अनुसार अपहरणकर्ताओं की संख्या 30 से 35 के बीच थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि इस दौरान बिजली का करंट लगाकर टॉर्चर किया गया। रात भर उनके चंगुल में रहने के बाद दोनों किसी तरह से जान बचाकर भागने में कामयाब हुए। लखनपुर थाना प्रभारी अरविंद संब्याल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद छह से सात आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed