{"_id":"6aaae0e297f23605b705dac5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-136449-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: करोला मोड़ से घराटी तक पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण शुरू, विधायक ने रखा नींवपत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: करोला मोड़ से घराटी तक पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण शुरू, विधायक ने रखा नींवपत्थर
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली विधानसभा के दूरदराज इलाके करोला मोड़ से घराटी तक पीएमजीएसवाई सड़क निर्मााण कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने किया। लगभग साढ़े पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 12 करोड 73 लाख 77 हजार की राशि खर्च होगी। इस इलाके में लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसका आज निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
इस अवसर पर विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि बसोहली विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल लोगों के आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच को भी सुगम बनाती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज इलाकों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
सड़क निर्माण का शुभारंभ होने से स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया। लोगों ने कहा कि सड़क के निर्माण से उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात सहित अन्य मौसम में आवागमन की परेशानियां कम होगी। विधायक ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से बसोहली क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है।