{"_id":"6aaae5e406852dc36205c0d7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-136442-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 1.10 करोड़ से तीन पीएमजीएसवाई सड़कों का बहाली कार्य शुरू, विधायक डॉ. भूषण ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 1.10 करोड़ से तीन पीएमजीएसवाई सड़कों का बहाली कार्य शुरू, विधायक डॉ. भूषण ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
कठुआ। बरसात और बाढ़ से क्षतिग्रस्त तीन पीएमजीएसवाई सडकों का बहाली कार्य शुरू हो गया है। बहाली कार्य का शुभारंभ स्थानीय विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया। इन तीनों कार्यों पर अनुमानित कुल 1 करोड़ 10 लाख की राशि खर्च होगी।
कठुआ विधानसभा की तीन पंचायतों-दिलवां, पन्यारा और बिज्जित की खराब सड़कों की बहाली से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके बाद विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, सुरक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं और मांगों की जानकारी ली। डॉ. भूषण ने कहा कि इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को लंबे समय से पेश आ रही आवागमन संबंधी परेशानियों से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में सड़क एवं अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां तत्काल पुनर्स्थापन और सुरक्षा कार्यों की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि कठुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें सड़कों के सुधार के साथ-साथ नालियों, सुरक्षा एवं संरक्षण ढांचे और अन्य आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। इस मौके पर पीएमजीएसवाई डिवीजन कठुआ के सहायक कार्यकारी अभियंता, जूनियर इंजीनियर के अलावा दिलवां पंचायत के पूर्व सरपंच दिलावर सिंह और बलवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमन बाला, कैप्टन पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विधायक डॉ. भारत भूषण और अन्य लोगों ने दिलवान स्थित बाबा सुर्गल के देवस्थान तथा पन्यारा गांव स्थित बुआ रानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।