{"_id":"5759c3394f1c1bca389c613f","slug":"four-injured-in-clash1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों की झड़प में चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों की झड़प में चार जख्मी
अमर उजाला/कठुआ
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से कुछ दूर पड़ते गांव उतरी में बुधवार रात को दो पक्षों में हुई झड़प में कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू रेफर किए गए घायल की पहचान 55 वर्षीय बोधराज निवासी उतरी के रूप में हुई है। अन्य तीन घायलों में रामलाल, उनकी पत्नी मोहिन्द्रो देवी व मां वेंती देवी के नाम शामिल हैं। जिला अस्पताल में उपचाराधीन रामलाल ने बताया कि रात को जब वह खाना खाकर सोने के लिए गया तो दरवाजे को जोर-जोर से पीटने की आवाजें आने लगी।
विज्ञापन
जब उसने दरवाजा खोला तो दो लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने बिना वजह उन पर हमला कर दिया। जब परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव करने आए तो उनको भी पीटा। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने किसी भी पुरानी रंजिश से इंकार किया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन