फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   तिरपाल बताकर पालीथीन की तस्करी का प्रयास विफल, पंद्रह टन पालीथीन पकड़ा

तिरपाल बताकर पालीथीन की तस्करी का प्रयास विफल, पंद्रह टन पालीथीन पकड़ा

Tue, 13 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
तिरपाल बताकर पालीथीन की तस्करी का प्रयास विफल, पंद्रह टन पालीथीन पकड़ा
कठुआ।राज्य में प्रतिबंधित पालीथिन की खेप ले जा रहे एक ट्रक को आबकारी विभाग ने उस समय पकड़ा जब ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जबकि दस्तावेजों के हिसाब से ट्रक में तिरपाल भरी हुई थी। आबकारी विभाग ने ट्रक से पंद्रह टन से भी अधिक पालीथिन बरामद की जिसे दिल्ली से बड़ी ब्राह्मणा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के जिला उपायुक्त विशेष महाजन ने बताया कि दस फरवरी की शाम एक ट्रक पीबी-35क्यू-1427 तिरपाल लेकर राज्य के प्रवेशद्वार से राज्य में प्रवेश किया। इसकी जांच के लिए ट्रक को रोका गया और कर्मचारियों ने उसे जांच के लिए बाहर तौर पर देखा। दस्तावेजों की जांच और कंडे पर हुए वजन के कारण संदेह हुआ तो ट्रक को गहन जांच के लिए अलग कर दिया गया। इसी बीच जांच में ट्रक में पालीथिन की खेप पाई गई। कुल वजन करने पर ट्रक से 15300 किलो पालीथिन बरामद हुई। इसके बाद विभाग ने ट्रक कब्जे में ले लिया। विभाग के अधिकारी ने बताया कि ट्रक दिल्ली की एक फर्म से सात फरवरी को चला था और उसे बड़ी ब्राह्मणा की एक फर्म में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed