{"_id":"6893b202a5578d9f430de895","slug":"bilawar-news-land-slide-risk-news-publice-trouble-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122715-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 15 घरों पर मंडराया भूस्खलन का खतरा, 200 से अधिक लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 15 घरों पर मंडराया भूस्खलन का खतरा, 200 से अधिक लोग सहमे
Fri, 08 Aug 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। ध्यौता पंचायत का वार्ड एक इस समय प्रकृति के प्रकोप की चपेट में है। मूसलाधार बारिश के बाद आई भयंकर बाढ़ ने इलाके के समीप बह रहे नाले का जल स्तर बढ़ने से भूमि कटाव की घटनाएं बढ़ गई हैं।
नतीजतन मोहल्ला बगैली स्थित 15 घर खतरे की जद में आ गए हैं जहां करीब 200 से अधिक लोग दहशत में हैं। पूर्व चेयरमैन निशा ठाकुर सहित स्थानीय निवासी रामलाल, प्रदीप और धर्मचंद ने बताया कि बीते तीन दिनों से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र में मौजूद निवासियों को डर है कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आशियाना जमींदोज हो सकता है।
लोगों ने बताया कि वार्ड एक से मात्र 200 मीटर की दूरी पर जमीन खिसकने की घटना सामने आई है। इससे दहशत का माहाैल है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।