फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   agitation

टोल प्लाजा के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitation
टोल प्लाजा के विरोध में कालीबड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन करते शिवसेना के सदस्य - फोटो : KATHUA
कठुआ। लखनपुर और ठंडी खुई में प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में शिवसेना बाल ठाकरे ने कालीबड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सरकार से टोल प्लाजा न बनाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा शुरू किए जाने पर विरोध करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 15 मिनट तक बंद रखा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल शिवसेना के सदस्यों ने कहा कि शिवसेना बाल ठाकरे रियासत के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकार द्वारा लगाए जा रहे दो टोल प्लाजा का विरोध करती है। इससे जहां आम लोगों को परेशानी होगी, वहीं राज्य में आने वाले हर सामान पर अधिक व्यय होने के कारण महंगाई भी बढ़ेगी। इसका सीधा असर रियासत के लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि विडंबना है कि पूर्व में भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर छन्नी और जम्मू के पास टोल प्लाजा बनाने की कोशिश की गई थी। उस समय भाजपा ने ही उसका विरोध किया था। शिवसेना ने भी उस समय भाजपा का साथ देकर टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगवाई थी, लेकिन अब वही भाजपा लोगों पर टोल प्लाजा का बोझ थोप रही है। इस सबके बावजूद बीजेपी के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के बनने से राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी आएगी और भविष्य में उनकी संख्या में कमी भी आ सकती है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से दोनों टोल प्लाजा को स्थापित करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की और कहा यदि सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो शिवसेना उग्र विरोध प्रदर्शन कर सड़कों पर उतरेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed