{"_id":"5cbe28d8bdec221425448830","slug":"11555966168-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। नाज खेल मैदान में बिलावर जोन के अंतर्गत स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से अंडर-17 प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हो गई। इसका उद्घाटन डिप्टी सीईओ बलवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जोन के 10 स्कूलों के 165 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, बैडमिंटन, क्रिकेट, टेबल टेनिस, कुश्ती और एथलेटिक्स के मुकाबले हो रहे हैं।
पहले दिन कबड्डी और वालीबाल के मुकाबले हुए। कबड्डी में सत्य माडल एकेडमी बिलावर ने ज्योति एकेडमी बनहोड को सात अंक से पराजित किया। दूसरा मुकाबला गवर्नमेंट हाई स्कूल चुनेरा और गवर्नमेंट हाई स्कूल गड मालती के बीच हुआ, जिसमें चुनेरा की टीम ने दो अंक से मात दी। तीसरा मुकाबला पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर और सरस्वती एकेडमी बनहोड के बीच हुआ, जिसमें भनोट की टीम ने एक अंक से जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला गवर्नमेंट हाई स्कूल बनहोड और गवर्नमेंट हाई स्कूल हौटार के बीच खेला गया, जिसे हौटार की टीम ने 16 अंक से अपने नाम किया। एक अन्य मुकाबले में गवर्नमेंट हाई स्कूल देवल की टीम को सत्य माडल हाई स्कूल बिलावर की टीम ने छह अंकों से हराया। छठा मुकाबला सरस्वती एकेडमी बनहौड़ और हाई स्कूल चुनेरा के मध्य हुआ, जिसमें सरस्वती एकेडमी ने तीन अंकों से जीत हासिल की।
वालीबॉल में बिलावर पब्लिक स्कूल ने गवर्नमेंट हाई स्कूल सुकराल को 2-0 से हराया। दूसरा मुकाबला गवर्नमेंट हाई स्कूल हौटार और गवर्नमेंट हाई स्कूल बनहोड के बीच हुआ, जिसमें हाई स्कूल हौटार की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
जेडईपीओ बिलावर भूषण कुमार शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को शुरू हुई यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल तक चलेगी।