Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: 700-Gram Premature Baby Survives After Five-Month Battle, Weight Rises to 3.3 Kg

मुंबई: पांच महीने की लंबी लड़ाई के बाद 700 ग्राम के प्रीमेच्योर बच्चे को मिली नई जिंदगी, अब 3.3 किलो हुआ वजन

Mon, 09 Nov 2026 02:50 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 09 Nov 2026 02:50 AM IST
सार

मुंबई के केईएम अस्पताल में डॉक्टरों ने 700 ग्राम वजन के प्रीमेच्योर बच्चे को पांच महीने के इलाज के बाद नई जिंदगी दी है। अब उसका वजन 3.3 किलोग्राम हो गया है और वह मां का दूध पी रहा है। लेकिन जन्म के समय उसकी हालत कितनी गंभीर थी? डॉक्टरों ने किन चुनौतियों का सामना किया? पांच महीने तक चले इलाज में किन प्रयासों से बच्चे की जान बच सकी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Mumbai: 700-Gram Premature Baby Survives After Five-Month Battle, Weight Rises to 3.3 Kg
पांच महीने तक एनआईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ता रहा नवजात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के सरकारी केईएम अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच महीने तक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एक नवजात बच्चे को बचा लिया है। बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ था और उस समय उसका वजन महज 700 ग्राम था। उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि उसे तुरंत अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की लगातार देखभाल के बाद अब बच्चे का वजन बढ़कर 3.3 किलोग्राम हो गया है। रविवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह पूरी तरह मां का दूध पी रहा है।
विज्ञापन


बच्चे को पांच महीने तक केईएम अस्पताल में विशेष देखभाल दी गई। यह अस्पताल बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधीन है। इलाज के दौरान बच्चे को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लगातार निगरानी रखी और जरूरत के मुताबिक सांस लेने में मदद देने वाली मशीनों और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का इस्तेमाल किया। पांच महीने के इलाज के बाद उसकी सेहत में लगातार सुधार हुआ। अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय उसका वजन 3.3 किलोग्राम दर्ज किया गया।
विज्ञापन



तस्वीर- IANS

बच्चे की हालत कितनी गंभीर थी और डॉक्टरों ने कैसे बचाई जान?
नवजात की देखभाल नियोनेटोलॉजी विभाग की प्रमुख अनीता हरिबालकृष्ण की देखरेख में की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे को जानलेवा जटिलताओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उसका इलाज करना काफी चुनौतीपूर्ण था। उसे सांस लेने में सहायता की जरूरत पड़ी और हर समय उसकी सेहत पर नजर रखी गई। इस दौरान अलग-अलग विशेषज्ञों ने मिलकर इलाज किया। डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने लगातार उसकी देखभाल की। धीरे-धीरे बच्चे की गंभीर परेशानियां दूर हुईं और उसकी हालत में सुधार आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी कैसे मिली?
अस्पताल के मुताबिक, पांच महीने तक एनआईसीयू में रहने के बाद बच्चा अब स्वस्थ स्थिति में घर गया है। उसका वजन 700 ग्राम से बढ़कर 3.3 किलोग्राम हो गया है। सबसे अहम बात यह है कि अब वह पूरी तरह मां का दूध पी रहा है। अस्पताल ने इस उपलब्धि को अपनी विशेष नवजात देखभाल व्यवस्था, डॉक्टरों की विशेषज्ञता और पूरी मेडिकल टीम के बेहतर तालमेल का नतीजा बताया। इस इलाज में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ की भी अहम भूमिका रही।


क्या इससे पहले भी 700 ग्राम के बच्चे की जान बचाई गई थी?
इस साल मार्च में नागपुर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भी डॉक्टरों ने 700 ग्राम वजन वाले बच्चे को बचाया था। उस बच्चे का जन्म गर्भावस्था के 26वें सप्ताह में ही हो गया था। उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी थी और जन्मजात हृदय संबंधी समस्याएं भी थीं। डॉक्टरों ने उसे एनआईसीयू में 100 दिनों तक सघन देखभाल दी। चौबीसों घंटे निगरानी के बाद बच्चे का वजन बढ़कर 1.88 किलोग्राम हो गया। इसके बाद उसे स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed