Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU flags fly at half-mast after Poland's Krakow shooting, victims include five nationalities

पोलैंड गोलीबारी: पीड़ितों के सम्मान में आधे झुके राष्ट्रीय ध्वज; क्या बोलीं यूरोपीय संघ की प्रमुख वॉन डेर?

Sun, 08 Nov 2026 10:56 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, ब्रसेल्स।
एएनआई, ब्रसेल्स। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Nov 2026 10:56 PM IST
सार

पोलैंड के क्राको में हुई गोलीबारी के बाद यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज आधे झुका दिए गए हैं। हमले में छह लोगों की मौत हुई थी और पांच देशों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। ईयू की अध्यक्ष ने इस मामले पर क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
EU flags fly at half-mast after Poland's Krakow shooting, victims include five nationalities
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

पोलैंड के क्राको शहर में हुई भीषण गोलीबारी के पीड़ितों और बचावकर्मियों के सम्मान में यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज आधे झुका दिए गए हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने हमले पर दुख जताया। साथ ही पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप ने दुख और हैरानी के साथ शनिवार को हुए इस खौफनाक हमले की खबर सुनी। उन्होंने कहा कि आधे झुके राष्ट्रीय ध्वज यूरोपीय एकता और एकजुटता का प्रतीक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, आज सुबह यूरोप ने कल क्राको में हुए खौफनाक हमले के बाद दुख और अविश्वास के साथ दिन की शुरुआत की। पीड़ितों और बहादुर बचावकर्मियों के सम्मान में हमारे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके हुए हैं। ये यूरोपीय एकता और एकजुटता का प्रतीक हैं। नफरत से ज्यादा मजबूत। चरमपंथ से ज्यादा मजबूत।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी में कितने लोगों की गई जान?
यह बयान शनिवार को क्राको के मशहूर मेन मार्केट स्क्वायर में हुई गोलीबारी के बाद आया है। शहर के ऐतिहासिक केंद्र में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इस बीच, पोलैंड के आंतरिक और प्रशासन मंत्रालय में सामाजिक संचार विभाग की निदेशक और प्रेस प्रवक्ता करोलिना गालेका ने बताया कि हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों में पांच देशों के नागरिक शामिल हैं। एक्स पर पोस्ट में गालेका ने बताया कि प्रभावित लोगों में ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, रूस और पुर्तगाल के नागरिक हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में 79 साल बाद खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा: बंटवारे के बाद से था बंद, जानें क्या है इसका इतिहास

उन्होंने लिखा, हम आपको बताना चाहते हैं कि कल क्राको में हुए हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों में पांच देशों के नागरिक शामिल हैं। ये देश हैं- ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, रूस और पुर्तगाल।

पांच देशों के दूतावासों को दी गई जानकारी?
गालेका ने आगे बताया कि लेसर पोलैंड प्रांत के गवर्नर ने उन देशों के वाणिज्य दूतावासों के प्रतिनिधियों को घटना की जानकारी दी है, जिनके नागरिक इस हमले से प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा, लेसर पोलैंड प्रांत के गवर्नर ने उन देशों के वाणिज्य दूतावासों के प्रतिनिधियों को घटना के बारे में जानकारी दी है, जिनके नागरिक इस हमले से प्रभावित हुए हैं।

पीड़ितों की निजता बनाए रखने की जरूरत पर जोर देते हुए गालेका ने कहा कि अधिकारी उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, उनकी निजता की रक्षा के लिए हम पीड़ितों की उम्र, लिंग या स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं।


हमलावर की विचारधारा को लेकर क्या जानकारी सामने आई?
पोलैंड के गृह मंत्री मार्सिन किएरविंस्की ने स्थानीय मीडिया को बताया कि संदिग्ध 24 साल का पोलिश नागरिक है। वह दक्षिणपंथी चरमपंथी विचारधारा से प्रभावित था। उसके विचार बेहद कट्टर और अति-राष्ट्रवादी थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान हमलावर ने सेना जैसी वर्दी और बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। उसने सेना में इस्तेमाल होने वाली लंबी बंदूक से गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने उसकी कार से कई अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुद गोली लगने के बाद भी हमलावर पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed