फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 4

4 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Sat, 04 May 2019 09:50 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 04 May 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 4
लोकसभा चुनाव अपडेट 4 मई 2019 - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवे चरण का मतदान 6 मई को है। आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

04 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

फिल्म अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने आज इंडिया गेट पर भाजपा के अभियान 'सातों सीटे मोदी को'  में हिस्सेदारी निभाई। इस अभियान में विवेक ने लोगों से दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को जिताने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साध्वी को जिताने के लिए किसी को आने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि देश भर में मोदी मोदी का नारा अंतर्मन से गूंज रहा है, जो कि आशीर्वाद का नारा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोतीनगर में एक रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। रोड शो के दौरान केजरीवाल एक गाड़ी में अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे कि तभी लाल कमीज पहने एक युवक वाहन पर आगे से चढ़ा और केजरीवाल पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा दोनों पर तंज कसते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने प्रदेश के दो लड़कों की जोड़ी को खारिज कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोड़ी दो लड़कों की नहीं होती, जोड़ी तो बैलों की होती है। पढ़ें पूरी खबर

बिहार के वाल्मीकि नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारी नीति साफ है। हमारी नीति और रणनीति का दम आज पूरी दुनिया देख रही है। पढ़ें पूरी खबर

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी के बिजनेस पार्टनर को यूपीए के शासन में रक्षा सौदा मिलने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो कभी रक्षा सौदे को आगे बढ़ाने वाला बनना चाहता था और अब देश का पीएम बनना चाहता है। यह एक गंभीर आरोप है।' पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रोड शो कर रहे हैं। कांग्रेसी गढ़ में अमित शाह को जबरदस्त समर्थन मिला है। रोड शो में अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी भी मौजूद हैं। पढ़ें पूरी खबर

पांचवे चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन सभी सियासी दलों के लिए भागदौड़ भरा रहा। इस चरण में छह मई को उत्तर प्रदेश की जिन 14 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से अमेठी और रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर


चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री किरण खेर को चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि ट्विटर पर आपने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि वोट फॉर किरण खेर और अबकी बार मोदी सरकार के नारों के जरिए बच्चों का प्रचार में इस्तेमाल किया गया। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर

माकपा नेता सीताराम येचुरी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने और भगवान राम कृष्ण के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर हरिद्वार के संत समाज ने घोर आपत्ति जताई है। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा के येचुरी को अपना नाम बदलकर सीताराम से रावण कर लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सड़कों पर उतरे। रोड शो के निकले केजरीवाल ने आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय के समर्थन में वोट मांगा। इसके साथ ही उन्होंने मनोज तिवारी को नाचने वाला कह दिया। केजरीवाल ने कहा कि, मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता। पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान किए वादों को लेकर भाजपा, कांग्रेस पर लगातार हमलावर रही है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कमनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश की जनता से जो वादे किए उन्हें पूरा करने में वो नाकाम रही है।  पढें पूरी खबर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा को गलतफहमी है कि पुश्तों से चले आ रहे प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार की सुबह दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आधे चुनाव के बाद यह तय हो चुका है कि मोदीजी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने रोजगार और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी की नागरिकता पर चल रहे विवादों के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल पिछले 15 सालों से सांसद हैं, वो भारतीय नागरिक कैसे नहीं हो सकते हैं? वो इतने सालों से सांसद हैं, उनके साथ आप(भाजपा) संसद भवन में उठते-बैठते हैं, साथ में काम करते हैं, फिर अचानक आज ही उनकी नागरिकता पर झूठे सवाल क्यों उठा रहे हैं? 

पढ़ें पूरी खबर

प्रचार के लिए निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण शनिवार को फिल्म स्टार सनीदेओल का रोड शो पुलिस प्रशासन ने बीच में ही रुकवा दिया। रोड शो रोकने को लेकर पुलिस और भाजपाइयों के बीच न सिर्फ कहासुनी हुई, बल्कि धक्का-मुक्की भी हुई।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed