फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायबरेली से अमेठी तक राहुल और प्रियंका का प्रचार अभियान, आखिरी दिन भाई-बहन ने दिखाया दम

Sat, 04 May 2019 04:40 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 04 May 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
lok saha chunav 2019: Rahul Gandhi and Priyanka election campaign in Amethim Raebareli
Rahul and Priyanka gandhi in Election Campaign - फोटो : twitter@INC

पांचवे चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन सभी सियासी दलों के लिए भागदौड़ भरा रहा। इस चरण में छह मई को उत्तर प्रदेश की जिन 14 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से अमेठी और रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रही है। 



इन दोनों ही सीटों पर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस का चुनावी अभियान जोर-शोर से चला।  चुनाव प्रचार का शोर थमने तक यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसंपर्क अभियान में लगे रहे।

आगे की तस्वीरों में देखें, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कैसा रहा चुनावी कैंपेन:
 

lok saha chunav 2019: Rahul Gandhi and Priyanka election campaign in Amethim Raebareli
Rahul and Priyanka gandhi in Election Campaign - फोटो : twitter@INC

रायबरेली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उनकी ही पार्टी में रहे दिनेश सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो दूसरी ओर अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा की ओर से राहुल गांधी को कड़ी टक्कर देतीं दिखाई पड़ रही हैं। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जनसभा के अलावे लोगों से मुलाकातें की। 

lok saha chunav 2019: Rahul Gandhi and Priyanka election campaign in Amethim Raebareli
Priyanka gandhi in Election Campaign - फोटो : twitter@INC

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने महिला संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। दोनों भाई-बहन ने उनके बीच बैठकर उनसे बातें भी की। वहीं, प्रियंका गांधी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके जरुरी मुद्दों पर ध्यान दिलाया। उन्होंने अमेठी में अपने भाई राहुल गांधी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दिलाने की अपील भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok saha chunav 2019: Rahul Gandhi and Priyanka election campaign in Amethim Raebareli
Crowd in Election Campaign - फोटो : twitter@INC

प्रियंका ने अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को 'लापता' बताने वाली स्मृति अमेठी आकर 'नाटक' कर रही हैं। दरअसल, पांचवे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरा जोर लगाया। उन्होंने शनिवार को अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
lok saha chunav 2019: Rahul Gandhi and Priyanka election campaign in Amethim Raebareli
Rahul Gandhi - फोटो : twitter@INC

अमेठी में राहुल गांधी ने कहा कि न्याय योजना का पैसा हम अनिल अंबानी की जेब से निकालेंगे। आज 'चौकीदार' बोलो तो जनता कहती है 'चोर है'। सभी चौकीदार चोर नहीं हैं, बस एक ही चोर है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब मैं नरेंद्र मोदी को अच्छे से पहचान गया हूं। कोई भी अगर उनके सामने खड़ा हो जाए और कहे कि मैं आपसे नहीं डरता तो मोदी भाग जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed