Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP (SP) won't join NDA, says Raut; takes jibe at CM, PM over Diwali with farmers, troopers

'एनडीए में शामिल नहीं होगा शरद गुट': राउत का दावा, बोले- किसानों-जवानों के साथ दिवाली मनाना एक दिन का दिखावा

Sun, 08 Nov 2026 07:50 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 08 Nov 2026 07:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजनीति में राकांपा के दोनों गुटों के विलय की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरद पवार की पार्टी राकांपा (एसपी) भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल नहीं होगी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि जवानों और किसानों के साथ एक दिन दिवाली मनाने से उनकी समस्याएं दूर नहीं होंगी।

विज्ञापन
NCP (SP) won't join NDA, says Raut; takes jibe at CM, PM over Diwali with farmers, troopers
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को साफ कहा कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल नहीं होगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से शरद पवार की पार्टी और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के एक होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच दोनों गुटों के कई नेताओं की मुलाकातों ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। संजय राउत ने इन अटकलों के बीच कहा कि शरद पवार की पार्टी एनडीए में शामिल नहीं होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल में अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात हमला: भाजपा पर आरोप; अब टीएमसी के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार, बवाल क्यों?

विज्ञापन
दोनों राकांपा गुटों के विलय की अटकलें तेज
राकांपा के दोनों गुटों के विलय की चर्चा उस समय तेज हुई, जब अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के कई बड़े नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार भी शामिल हैं। पार्थ पवार ने शनिवार को दक्षिण मुंबई स्थित शरद पवार के आवास 'सिल्वर ओक' में उनसे मुलाकात की। वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार हाल ही में सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल 10 नवंबर के बाद संभावित मुलाकात को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। वहीं, राकांपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि अगर अजीत पवार जीवित होते तो दोनों गुटों का विलय इसी साल फरवरी में हो गया होता। उनके इस बयान के बाद विलय की चर्चाओं को और बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों के साथ दिवाली मनाने पर पीएम मोदी पर निशाना
संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवानों के साथ दिवाली मनाने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के साथ दिवाली मनाना अच्छी बात है, लेकिन इससे देश की सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं खत्म नहीं हो जातीं। राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं, लेकिन इससे भारतीय क्षेत्र में चीन की घुसपैठ नहीं रुकती। न ही पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों को रोका जा सकता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री की यह परंपरा रही है कि वह त्योहार के मौके पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच पहुंचते हैं और उनके साथ खुशियां साझा करते हैं।

ये भी पढ़ें: असम: ऑयल इंडिया के ठिकाने पर आग से अब तक चार की मौत, तीन की हालत गंभीर; मरने वालों में सभी कंपनी के कर्मचारी

किसानों के साथ दिवाली मनाने पर फडणवीस को घेरा
संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का किसानों के साथ दिवाली मनाना अच्छी बात है, लेकिन इससे सूखे की मार झेल रहे किसानों की परेशानियां दूर नहीं होंगी। फडणवीस ने शनिवार और रविवार को नागपुर जिले के नरखेड़ तहसील स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दिवाली मनाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में सूखे की गंभीर स्थिति के बीच वह किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके बीच पहुंचे हैं। इस पर राउत ने कहा कि किसानों के साथ एक दिन दिवाली मनाने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। सरकार को किसानों की परेशानी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के नेताओं को केवल त्योहारों के मौके पर ही किसानों के बीच नहीं जाना चाहिए, बल्कि नियमित रूप से उनसे मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed