सैम पित्रोदा बोले- 15 साल से सांसद हैं राहुल गांधी, फिर नागरिकता पर विवाद क्यों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी की नागरिकता पर चल रहे विवादों के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल पिछले 15 सालों से सांसद हैं, वो भारतीय नागरिक कैसे नहीं हो सकते हैं? राहुल की नागरिकता पर सवाल उठाने वालों को घेरते हुए सैम पित्रोदा ने कहा कि वो इतने सालों से सांसद हैं, उनके साथ आप(भाजपा) संसद भवन में उठते-बैठते हैं, साथ में काम करते हैं, फिर अचानक आज ही उनकी नागरिकता पर झूठे सवाल क्यों उठा रहे हैं?
सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर बहस करने वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा कर के वे भारतीयों की समझ को कम आंक रहे हैं। उन्होंने चेतावनी वाले अंदाज में कहा कि भारतीयों को बुद्धिमत्ता को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
'हमें विश्वास है कि कांग्रेस चुनाव जीत रही है'
इसके साथ ही सैम पित्रोदा ने लोकसभा चुनावों को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने इस बार कांग्रेस की जीत का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि हम चुनाव जीत रहे हैं, क्योंकि इन दिनों टीवी और अखबार में मीडिया जो कुछ भी दिखा रही है वह सच नहीं है। जमीनी हकीकत मीडिया से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि मोदी सरकार ने जो वादे किए थे, उनमें से कितने कामों को पूरा किया गया है।
गृह मंत्रालय ने भेजी थी नोटिस, राहुल और प्रियंका ने झूठा विवाद बताया था
मालूम हो कि पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर देश भर में बहस छिड़ी हुई थी। उन पर ब्रिटेन की एक कंपनी बैकॉप्स लिमिटेड के दस्तावेजों में खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित करने के आरोप थे। इस पर भाजपा ने कहा था कि राहुल इस कंपनी के निदेशक भी थे। इस मामले में गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी कर के राहुल का जवाब मांगा था।
सैम से पहले कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी भी इस पूरे विवाद को झूठा और गलत बता चुकी हैं। प्रियंका ने कहा था कि राहुल का जन्म भारत में सबके सामने हुआ है। उन्हें सभी ने भारत में बड़े होते हुए देखा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.