फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi Campaign in Valmiki Nagar Bihar

बिहार में महागठबंधन पर बरसे पीएम मोदी, बोले- विचार और विजन से दिवालिया हो चुकी है कांग्रेस-राजद

Sat, 04 May 2019 07:05 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 04 May 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi Campaign in Valmiki Nagar Bihar
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

बिहार के वाल्मीकि नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारी नीति साफ है। हमारी नीति और रणनीति का दम आज पूरी दुनिया देख रही है। वहीं, कांग्रेस और आरजेडी की नीति क्या है? वो उन्हें खुद मालूम नहीं है। उन्होंने कहा 'नीतीश जी ने बड़ी मेहनत करके लालटेन को हटाया है। घर-घर में बिजली पहुंचाई है। वो आपको फिर से लालटेन युग की और ले जाना चाहते हैं, लेकिन नीतीश जी और उनकी टीम आपके घर में एलआईडी बल्ब की दूधिया रौशनी पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।'

विज्ञापन
 
'कांग्रेस और आरजेडी खुद को सेवक नहीं लोकतंत्र का महाराजा समझते हैं'
पीएम मोदी ने कहा 'हम पर जो बुरी नजर डालेगा उस पर उतनी ही शक्ति से वार किया जाएगा। आतंकी हो या फिर आतंक के मददगार, घर में घुस कर मारा जाएगा। वो अगर गोली चलाएंगे तो मोदी गोला चलाएगा।' प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हो या फिर आरजेडी इनके पास सिर्फ नाम और दाम का ही विजन है। यही कारण है कि झूठ और प्रपंच की राजनीति इनके लिए वजूद बचाने का एकमात्र जरिया बन गई है। इनका इरादा बिहार और देश की सेवा करने का नहीं है। ये खुद को सेवक नहीं बल्कि लोकतंत्र का नया महाराजा समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने महागठबंधन को महामिलावटी बताया। पीएम ने कहा कि विचार और विजन से दिवालिया हो चुके ये लोग गरीब, आदिवासी और किसान के साथ धोखे का खेल खेलते हैं। इनसे सावधान होने की जरूरत है। ये ऐसे शातिर हैं कि फर्जी स्कीम भी वोट के लिए बेच देते हैं। मत भूलिए जब 10 साल पहले कांग्रेस ने कर्ज माफी का एलान किया था। उस समय किसानों का कर्ज था 6 लाख करोड़ रुपये था और इन्होंने माफ किया मात्र 52 हजार करोड़ रुपये। इसके बाद कैग की रिपोर्ट में पता चला कि 40 लाख लोग ऐसे लोगों को पैसा  बांट दिया गया जो किसान थे ही नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed