फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसे तंज, बोले- सोनिया मैडम भी ढूंढती रह जाती हैं कि बिटवा गया कहां

Sat, 04 May 2019 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 May 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
amit shah public meeting in fatehpur lok sabha election 2019
फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान अमित शाह, अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साध्वी को जिताने के लिए किसी को आने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि देश भर में मोदी मोदी का नारा अंतर्मन से गूंज रहा है, जो कि आशीर्वाद का नारा है।

 


 

amit shah public meeting in fatehpur lok sabha election 2019
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह
जिले के एम जी कॉलेज में जनसभा के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस को निशान पर रखा। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल हो गए और राहुल बाबा की चार पीढ़ियों ने शासन कर किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने ही देश का विकास किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया।

 
amit shah public meeting in fatehpur lok sabha election 2019
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह
राहुल गांधी पर एक बार फिर से अमित शाह हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी हैं जिन्होंने साल में एक भी छुट्टी नहीं ली दूसरी ओर राहुल बाबा हैं जोकि गर्मी बढ़ते ही छुट्टी पर चले जाते हैं। इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो भी ढूंढती रह जाती हैं कि बिटवा कहां गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah public meeting in fatehpur lok sabha election 2019
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह
उन्होंने कहा कि साध्वी को वोट देने का मतलब है मोदी को वोट देना। शाह ने कहा कि मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। शाह ने कहा कि पाकिस्तान से गोली आएगी तो घुस कर मारेंगे।
विज्ञापन
amit shah public meeting in fatehpur lok sabha election 2019
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह
अमित शाह ने राहुल गांधी के साथ ही उमर अब्दुल्ला पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि उमर अब्दुल्ला राहुल बाबा का साथी है जो कश्मीर को अलग करना चाहता है। राहुल बाबा एंड कंपनी कहती है देशद्रोह की धारा खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि सुन लो जब तक भाजपा है देशद्रोही जेल में होंगे। मोदी सरकार न भी रही तो भी कश्मीर को अलग नही होने देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed