फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 kejriwal derogatory comments on manoj tiwari says he is nachne wala

दिल्ली की रैली में बोले केजरीवाल- मनोज तिवारी नाचता अच्छा है, अबकी नाचने वाले को वोट मत देना

Sat, 04 May 2019 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 May 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 kejriwal derogatory comments on manoj tiwari says he is nachne wala
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सड़कों पर उतरे। रोड शो के निकले केजरीवाल ने आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय के समर्थन में वोट मांगा। इसके साथ ही उन्होंने मनोज तिवारी को नाचने वाला कह दिया। केजरीवाल ने कहा कि, मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता।

विज्ञापन


केजरीवाल ने नाचने वाले बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे गाली देना सीधे तौर पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान है। अब यही लोग उन्हें बताएंगे कि इसके क्या परिणाम होंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को दिल्ली पांडेय के लिए वोट मांगते हुए बीते चार साल के दिल्ली सरकार के कामों को गिनाया। साथ ही केंद्र पर रोड़ा अटकाने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की कि इस बार पूर्ण राज्य के वोट देना। सातों सांसद आप के जीतने पर दो साल के भीतर दिल्ली पूर्ण राज्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के रोड शो की शुरुआत करावल नगर के सोनिया विहार पहला पुश्ता से हुई। केजरीवाल के साथ दिलीप पांडेय भी मौजूद थे। आगे यह रोड शो भगत जी मंदिर चौक से होते हुए गुज्जर चौक, कौशिक चौक, इकबाल ट्रैक्टर वाला चौक, रहमान चौक, यमुना विहार डिपो/ पेट्रोल पंप, घोंडा चौक, ब्रह्मपुरी पुलिया पर खत्म हुआ।

अरविंद केजरीवाल ने बीच-बीच में लोगों की भीड़ को भी संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों के लिए यह चुनाव बेहद जरूरी है। पिछली बार उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता ने मनोज तिवारी को वोट दिया लेकिन चुनाव जीतने के बाद एक बार भी मनोज इलाके का जायजा लेने नहीं आए।

 

"इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना"

उन्होंने ये तक कह डाला कि मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता, पांडेय जी को काम करना आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना।

केजरीवाल आगे बोले कि, बीते पांच सालों में मनोज तिवारी ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। यहां तक कि लोग उनसे मिल भी नहीं पाते थे। इसके उलट दिलीप पांडेय आम लोगों के बीच रहते हैं। देश के लिए उन्होंने विदेश की ऐशो-आराम वाली अपनी नौकरी छोड़ दी और इस वक्त उत्तर पूर्वी दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे हैं। अगर इलाके के लोगों को किसी भी वक्त इनकी जरूरत पड़ेगी, वह हाजिर रहेंगे। 

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, एक तरफ सांसद होते हुए मनोज तिवारी इलाके से गायब रहते हैं, दूसरी तरफ दिलीप पांडेय ने सांसद बनने से पहले ही लोगों की मांग पर दिल्ली सरकार से लाखों करोड़ों का काम कराया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वोट देते वक्त एक बार जरूर सोचना कि जब एक व्यक्ति बिना सांसद बने इतना काम करा सकता है, तो सांसद बनने के बाद इलाके का कितना विकास होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस इस बार लड़ाई में नहीं है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब अपना वोट बर्बाद करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed