फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Priyanka Gandhi Vadra speech in Amethi.

अमेठी में स्मृति ईरानी पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा- वो यहां आकर नाटक करती हैं

Sat, 04 May 2019 12:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Priyanka Gandhi Vadra speech in Amethi.
अमेठी में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा को गलतफहमी है कि पुश्तों से चले आ रहे प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन


प्रियंका ने अमेठी में एक नुक्कड़ सभा में कहा 'यहां गलत प्रचार हो रहा है। पैसा बंट रहा है। कांग्रेस तो जनता के बीच अपना घोषणापत्र बांट रही है लेकिन भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये भेज रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा 'हंसी की बात है कि वे (भाजपा) सोच रहे हैं कि अमेठी का प्रधान 20 हजार रुपये में बिक जाएगा। वो सोच रहे हैं कि जो (नेहरू-गांधी परिवार के साथ) पुश्तों से चला आ रहा प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल है, उसको 20 हजार रुपये में खरीद लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को 'लापता' बताने वाली स्मृति अमेठी आकर 'नाटक' कर रही हैं।

'भाजपा की नीयत खराब और नीतियां उद्योगपतियों के लिए'

दरअसल, पांचवे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरा जोर लगा रखा है। उन्होंने शनिवार को अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र को जिंदा रखने वाली और आम जनता के लिए काम करने वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत खराब है और उनकी नीतियां कुछ उद्योगपतियों की भलाई करने तक ही सीमित हैं। किसानों का कर्ज माफ नहीं करते लेकिन पांच साल में उद्योगपतियों का साढ़े पांच लाख करोड़ कर्जा माफ कर दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के लिए अलग से बजट लाएंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। आज देश का युवा परेशान है। उसके पास नौकरियां नहीं हैं। राहुल गांधी जी ने वादा किया है कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही खाली पड़े 22 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि वह देश के हर नागरिक को 15-15 लाख रुपये देंगे लेकिन अब तक नहीं मिले। हमारी सरकार आएगी तो गरीबों के खाते में न्याय योजना के तहत हर साल 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ने की अपील की। आपको बता दें कि अमेठी में राहुल गांधी को इस बार भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है। प्रियंका गांधी राहुल के लिए जिले में ताबड़तोड़ प्रचार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed