फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: MP BJP releases chargesheet against Kamal Nath govt

मध्यप्रदेश भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र, कमलनाथ सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप

Sat, 04 May 2019 04:56 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 04 May 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: MP BJP releases chargesheet against Kamal Nath govt
कमलनाथ - फोटो : Facebook

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान किए वादों को लेकर भाजपा, कांग्रेस पर लगातार हमलावर रही है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कमनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश की जनता से जो वादे किए उन्हें पूरा करने में वो नाकाम रही है। 

विज्ञापन


भाजपा ने बारह पन्नों का आरोप पत्र जारी किया, जिस पर अधूरे वादे लिखा है। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रभात झा समेत कई नेता मौजूद रहे। भाजपा ने कांग्रेस पर किसानों को ठगने का आरोप भी लगाया है। आरोप पत्र के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार ने यहां की जनता को निराश किया है और सारे वादे सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गए हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया में सभी आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों के सहारे कांग्रेस सत्ता में आई उसे निभाने में नाकाम रही है। अभी तक एक भी किसान को कर्ज माफी का सर्टिफिकेट नहीं मिला है। राज्य के किसान फर्जी सर्टिफिकेट को आग लगा रहे हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ कह रहे हैं कि हमने किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ कर दिया है। ये सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राज्य में बिजली कटने की समस्या पर कहा कि ये हमें बंटाधार युग (दिग्विजय कार्यकाल) का याद दिलाता है। जब बिजली कटना एक दस्तूर बन गया था। उन्होंने कहा कि बिजली तब भी कटी जब कमलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र में वोट डालने गए थे। 


चौहान ने आईटी छापे पर कहा कि कमलनाथ के करीबी के घर से 281 करोड़ पकड़ा जाना बताता है कि कांग्रेस की मानसिकता कैसी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से राज्य की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed