{"_id":"6af06556f723ff879600ea2b","slug":"maharashtra-road-accident-three-killed-as-speeding-car-crashes-into-motorcycle-in-ahilyanagar-district-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: दिवाली के लिए कपड़े और पटाखे खरीदने जा रहे थे, कार की टक्कर से दादा और 10 साल की बच्ची समेत तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसा: दिवाली के लिए कपड़े और पटाखे खरीदने जा रहे थे, कार की टक्कर से दादा और 10 साल की बच्ची समेत तीन की मौत
Sun, 08 Nov 2026 05:34 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 08 Nov 2026 05:34 PM IST
सार
महाराष्ट्र में हुए एक हादसे में दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दादा-पोती बाजार से दिवाली के लिए पटाखे और कपड़े लेने जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और एक भाई की 10 साल की पोती शामिल है। तीनों दिवाली के लिए बच्ची के कपड़े और पटाखे खरीदने जा रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार शाम कर्जत तहसील में अहमदनगर-सोलापुर राजमार्ग पर हुआ। तीनों मृतक पड़ोसी बीड जिले के रहने वाले थे।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि सुदाम मारुति पाडोले (57) और उनके भाई देविदास मारुति पाडोले (55) ने दिवाली के त्योहार के लिए पैसे जुटाने के मकसद से कपास की फसल काटकर बेची थी। इसके बाद सुदाम अपनी पोती श्रेया के लिए नए कपड़े और पटाखे खरीदने मोटरसाइकिल से निकले। उनके भाई देविदास भी उनके साथ हो लिए। पुलिस के अनुसार, जब वे बंबुलगांव क्रॉस रोड के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि श्रेया के पिता विशाल की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह उनकी इकलौती बेटी थी और तब से उसके दादा सुदाम ही उसकी देखभाल कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
ठाणे की रिहायशी इमारत में लगी आग
महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम इलाके में रविवार को एक रिहायशी इमारत की सातवीं मंजिल के गलियारे में आग लग गई। इस घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, घटना आधी रात के करीब 12 बजकर 20 मिनट पर कासारवडवली स्थित अरावली हिल्स सोसायटी में हुई।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि इमारत के ए विंग की सातवीं मंजिल के गलियारे में आग लगी थी। दमकल कर्मियों और आपदा प्रबंधन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात एक बजकर 10 मिनट तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। तड़वी ने बताया, 'फ्लैट नंबर 704 में रहने वाले महेश धस (46), रीना धस (46) और वेदांत धस (18) के अलावा फ्लैट नंबर 504 में रहने वाले राजेंद्र जोशी (67) को मामूली चोटें आईं। वहीं, फ्लैट नंबर 701 में फंसे शाहिद आनंद (32) और स्वामिनी पारडकर (35) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।' उन्होंने बताया कि आग से मुख्य दरवाजों, बिजली की तारों और लिफ्ट को काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी चपेट में फ्लैट नंबर 701 से 704 तक आए।