फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Unknown persons broke the locks and entered the Sanghnei Post Office.

Una News: संघनेई डाकघर के ताले तोड़कर घुसे अज्ञात

Wed, 22 Jul 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Unknown persons broke the locks and entered the Sanghnei Post Office.
गगरेट (ऊना)। गगरेट उपमंडल की ग्राम पंचायत संघनेई स्थित डाकघर के अज्ञात लोगों ने ताले तोड़ दिए। हालांकि डाकघर से किसी सामान के चोरी होने को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। डाकघर के ताले टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। ग्राम पंचायत संघनेई के प्रधान करतार चंद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि डाकघर जैसी महत्वपूर्ण सरकारी संस्था को निशाना बनाया जाना बेहद चिंताजनक है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed