फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   UDISE code discontinued; hurdles in online attendance.

Una News: यूडाइज कोड खत्म, ऑनलाइन हाजिरी में अड़चन

Tue, 22 Sep 2026 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Sep 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
UDISE code discontinued; hurdles in online attendance.
ऊना। न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली के तहत प्राथमिक स्कूलों के यूडाइज कोड समाप्त किए जाने के बाद ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के कई प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक अपनी और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाए। इससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ऊना के अध्यक्ष संदेश कुमार ने कहा कि कॉम्प्लेक्स सिस्टम के तहत ऑनलाइन हाजिरी में लगातार तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। सोमवार को भी कई स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खामी के कारण शिक्षक समय पर अपनी और विद्यार्थियों की दैनिक हाजिरी ऑनलाइन दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स स्कूल से महज 200 से 800 मीटर की दूरी पर स्थित कुछ प्राथमिक स्कूलों के यूडाइज कोड भी समाप्त कर दिए गए हैं।
इससे स्कूलों की ऑनलाइन लोकेशन शेयर करने में भी परेशानी आ रही है। संघ का कहना है कि यूडाइज कोड समाप्त होने से प्राथमिक स्कूलों को मिलने वाली वार्षिक ग्रांट भी प्रभावित हो सकती है।

ग्रामीण-शहरी वर्गीकरण से भी परेशानी
संघ के महासचिव महेश शारदा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह व सुरिंदर कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आधार पर वर्गीकृत किए जाने का असर भी व्यवस्था पर पड़ रहा है। शिक्षक ऑनलाइन व्यवस्था अपनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन तकनीकी खामियों के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से प्राथमिक स्कूलों के यूडाइज कोड पहले की तरह बहाल करने और ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुचारु करने की मांग की है। संघ ने कहा कि पर्याप्त इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाई जाए तो शिक्षक ऑनलाइन व्यवस्थाओं को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed