फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Daughters of Gondpur Banehra reach hockey final.

Una News: हॉकी के फाइनल में पहुंचीं गोंदपुर बनेहड़ा की बेटियां

Wed, 23 Sep 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Gondpur Banehra reach hockey final.
गोंदपुर बनेहड़ा की हॉकी टीम सामूहिक चित्र में। स्त्रोत : संस्थान
सेमीफाइनल में घनारी को 5-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में संतोषगढ़ को दी थी मात
विज्ञापन

अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में टीम का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा की अंडर-14 छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में किया जा रहा है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गोंदपुर बनेहड़ा की टीम ने संतोषगढ़ को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में टीम ने घनारी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य ओम राज और समस्त अध्यापक वर्ग ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed