फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special campaign for PM Kisan Yojana from October 2 to 31

Una News: पीएम किसान योजना के लिए 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान

Wed, 23 Sep 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Special campaign for PM Kisan Yojana from October 2 to 31
भूमि सीडिंग, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और किसान आईडी की प्रक्रिया पूरी करने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को आगामी किस्तों का निर्बाध लाभ दिलाने के लिए जिला ऊना में 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। तहसीलदार एवं कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी ऊना विपिन कुमार ने पात्र किसानों से निर्धारित अवधि में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों की भूमि की सीडिंग पूरी नहीं हुई है, वे संबंधित तहसील कार्यालय में पटवारी से सत्यापित नकल जमाबंदी जमा करवाएं। पीएम किसान की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आधार सीडिंग भी अनिवार्य है। किसान संबंधित बैंक शाखा में जाकर यह प्रक्रिया पूरी करवाएं।
विज्ञापन

ई-केवाईसी के लिए किसान नजदीकी सीएससी सेंटर या लोक मित्र केंद्र में जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। किसान घर बैठे पीएम किसान ऐप डाउनलोड कर फेस कैप्चर सुविधा के माध्यम से भी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल कृषि सेवाओं के लिए किसान आईडी बनाना भी आवश्यक है। जिन किसानों की किसान आईडी नहीं बनी है, वे नजदीकी लोक मित्र केंद्र से संपर्क कर इसे जल्द बनवाएं। उन्होंने पात्र किसानों से 31 अक्टूबर से पहले सभी लंबित प्रक्रियाएं पूरी करने का आग्रह किया, ताकि योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed