फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two buses from the Palampur depot came to a halt as soon as they reached Una.

Una News: ऊना पहुंचते ही थम गईं पालमपुर डिपो की दो बसें

Wed, 23 Sep 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two buses from the Palampur depot came to a halt as soon as they reached Una.
ऊना आईएसबीटी में खराब हालत में खड़ी परवाणू पालमपुर रूट की बस। संवाद
दोनों की प्रेशर प्लेट हुए खराब, यात्रियों को दूसरी बसों का लेना पड़ा सहारा
विज्ञापन

एक चंडीगढ़ और दूसरी परवाणू रूट पर जा रही थी, देर शाम तक एक बस की मरम्मत जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने निकलीं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पालमपुर डिपो की दो बसें मंगलवार को ऊना पहुंचते ही खराब हो गईं। दोनों बसों की प्रेशर प्लेट में खराबी आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक बस पालमपुर-ऊना-चंडीगढ़ और दूसरी पालमपुर-ऊना-परवाणू रूट पर चल रही थी।
पालमपुर-ऊना-चंडीगढ़ रूट की बस तय समय सारिणी के अनुसार पालमपुर से रवाना हुई थी, लेकिन ऊना पहुंचते ही तकनीकी खराबी आने के कारण आगे का सफर रोकना पड़ा। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से चंडीगढ़ भेजा गया। इसी दौरान पालमपुर-ऊना-परवाणू रूट की बस भी ऊना पहुंचकर खराब हो गई।
विज्ञापन

एक ही डिपो की दोनों बसों में समान तकनीकी खराबी आने के बाद निगम की बसों के रखरखाव और रूट पर भेजने से पहले तकनीकी जांच पर सवाल उठे हैं। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी के रूट पर बसें भेजने से पहले उनकी तकनीकी स्थिति की जांच सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि रास्ते में यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बसों के खराब होने के बाद ऊना आईएसबीटी में निगम कर्मचारियों ने मैकेनिक को मौके पर बुलाया। जांच के बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया। देर शाम परवाणू रूट की बस को दुरुस्त कर दिया गया, जबकि शाम करीब साढ़े छह बजे तक पालमपुर-ऊना-चंडीगढ़ रूट की बस की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी थी।


कोट:
दोनों बसें पालमपुर डिपो की ही हैं। खराब हुईं दोनों बसों की प्रेशर प्लेट में खराबी आई है। परवाणू रूट पर चलने बस की शाम सात बजे तक मरम्मत पूरी हो गई है। खराब हुई पालमपुर चंडीगढ़ रूट पर चलने बस की मरम्मत करवा कर उन्हें जल्द ही रूट पर भेज दिया जाएगा।— नितेश, आरएम एचआरटीसी पालमपुर डिपो

ऊना आईएसबीटी में खराब हालत में खड़ी परवाणू पालमपुर रूट की बस। संवाद

ऊना आईएसबीटी में खराब हालत में खड़ी परवाणू पालमपुर रूट की बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed