फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The rising water level of the ravine became a problem in the repair of Pandoga bridge

Una News: पंडोगा पुल की मरम्मत में खड्ड का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत

Sun, 10 Aug 2025 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The rising water level of the ravine became a problem in the repair of Pandoga bridge
बारिश के बाद जलस्तर में बढ़ोतरी से मरम्मत कार्य प्रभावित
विज्ञापन

शुक्रवार रात को दोबारा बंद कर दी गई पुल से आवाजाही
शनिवार को लोगों ने अपने स्तर पर दोपहिया वाहनों के लिए बनाया रास्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ऊना-गगरेट सड़क मार्ग पर पंडोगा गांव के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत खड्ड के बढ़ते जलस्तर के कारण लगातार बाधित हो रही है। हर दूसरे दिन बरसात से जलस्तर बढ़ जाने से कार्य अधर में लटक जाता है। शुक्रवार दिन में पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया था, लेकिन रात में जलस्तर बढ़ने पर आवाजाही फिर रोकनी पड़ी। जानकारी के अनुसार पंडोगा पुल के कई पिलरों की नींव लगातार पानी के कटाव से कमजोर हो गई थी। करीब एक सप्ताह से सड़क मार्ग बंद है और मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन बरसात के बीच इसे पूरा करना चुनौती बना हुआ है। पुल की नींव में सीमेंट भराई का काम लगभग पूरा हो चुका है, मगर अंतिम चरण का कार्य शेष है। शुक्रवार शाम को खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कार्य फिर रुक गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण बलराम कुमार, विनोद कुमार, रामपाल, रविंद्र कुमार, जतिंद्र कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि पुल बंद होने से गांव के संकरे संपर्क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है, जो खड्ड को दो स्थानों से पार करता है। वहां बने रैंप जलस्तर बढ़ने पर डूब जाते हैं। दूसरा वैकल्पिक मार्ग अपर पंडोगा होकर गुजरता है, जो करीब पांच किलोमीटर लंबा है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मरम्मत शीघ्र पूरी कर पुल को यातायात के लिए खोलने की मांग की है। एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने कहा कि पंडोगा पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा, लेकिन बारिश के कारण कार्य बाधित हो रहे हैं। कुछ ही दिनों में मरम्मत पूरी कर पुल पर सामान्य आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed