फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The number of beds will be increased in the District Ayurvedic Hospital

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बढ़ाई जाएगी बिस्तरों की संख्या

Tue, 20 May 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 May 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
The number of beds will be increased in the District Ayurvedic Hospital
ऊना। जिले के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ और बिस्तर की संख्या बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। इसे लेकर भविष्य में प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में अस्पताल में 30 बेड की ही सुविधा है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में विभिन्न क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी किया जाता है। साथ ही ऑपरेशन भी अस्पताल में किए जाते हैं। समय के साथ अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को नहीं बढ़ाया गया है, अब प्रबंधन ने बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। जल्द ही प्रबंधन प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजेगा। जिस पर आगामी फैसला विभाग के स्तर पर लिया जाना है। अस्पताल में वर्तमान में पंचकर्म, जोंक थैरेपी, अग्निकर्म सहित अन्य आयुर्वेदिक पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को उपचार किया जाता है। समय के साथ-साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में अब अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन



जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस पर आगामी फैसला उच्च अधिकारियों की तरफ से लिया जाएगा।
विज्ञापन

-डाॅ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed