फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The dead body of a young man has been found. the young man

Una News: नहर में कूदने वाले युवक का शव आठ दिन बाद गंगुवाल में मिला

Fri, 07 Feb 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man has been found. the young man
श्री नयनादेवी जी के दबट क्षेत्र में हुई थी घटना
विज्ञापन

कोट कहलूर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के गंगुवाल में नहर में 30 जनवरी को दबट पुल से नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव शुक्रवार को आठ दिन बाद मिल गया है। युवक का शव गंगुवाल में पावर हाउस के पास नहर में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह निवासी मजारी तहसील श्री नयनादेवी देवी जी जिला बिलासपुर ने 30 जनवरी को दबट पुल से नहर में छलांग लगा दी थी। छलांग लगाते हुए उसे लोगों ने देख लिया। सूचना कोट कहलूर पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक की खोज की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। शुक्रवार को परमजीत का शव गंगुवाल पावर हाउस के पास नहर में मिला। मृतक की पहचान उसके चाचा ने की है। पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed