फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The condition of the road on Chakkasarai-Sohari road is bad, deep potholes formed due to rain water

Una News: चक्कसराय-सोहरी मार्ग पर सड़क की दुर्दशा, बरसाती पानी से बने गहरे गड्ढे

Sun, 17 Aug 2025 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
The condition of the road on Chakkasarai-Sohari road is bad, deep potholes formed due to rain water
बरसात ने बिगाड़ी सड़क की हालत, विभाग की लापरवाही से बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल अंब क्षेत्र के चक्कसराय-सोहरी मार्ग पर गोंदपुर और जावेहड़ सरोई के पास सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बरसात के पानी ने सड़क के दोनों किनारों पर लगभग एक फीट गहरे नाले बना दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नालियां तो बनी हुई हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण पानी उनमें न जाकर सीधे सड़क को काटता रहा, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते पानी को नालियों में मोड़ा जाता तो सड़क की यह दुर्दशा न होती। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामने से वाहन आने पर पास देने के लिए उन्हें कई बार 100 से 200 मीटर तक गाड़ी पीछे ले जानी पड़ती है। त्याई पंचायत की प्रधान एवं ब्लॉक समिति सदस्य नरेश कुमारी ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। वहीं, कनिष्ठ अभियंता वरिंदर वर्मा ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में है और जैसे ही बरसात रुकती है, सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed