{"_id":"6a0622664b36862ac9081c7d","slug":"the-bus-going-to-daulatpur-chowk-gasped-midway-una-news-c-93-1-una1026-191716-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर चौक जा रही बस बीच रास्ते में हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर चौक जा रही बस बीच रास्ते में हांफी
Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
बीच रास्ते बंद होकर खड़ी एचआरटीसी बस को धक्का लगाते हुए यात्री और स्थानीय लोग। संवाद
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की घनारी तहसील में निगम की बस हांफ गई। ऊना से दौलतपुर चौक जा रही एचआरटीसी की बस अचानक सड़क के बीचोंबीच बंद होकर खड़ी हो गई।
तपती गर्मी में बस ने ऐसा जवाब दिया मानो, वह भी विभागीय लापरवाही से तंग आ चुकी हो। बस के रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और सड़क पर लंबे जाम की स्थिति बन गई।
सबसे हैरानीजनक बात यह रही कि जिस बस को विभाग सड़क पर दौड़ाने का दावा करता है, उसे हटाने के लिए आखिरकार आम लोगों और यात्रियों को धक्के लगाने पड़े। गर्मी के बीच करीब एक घंटे बाद यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचने के लिए मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में जनता अब विभाग की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ढोने को मजबूर है। राहगीरों में यशपाल, जसप्रीत और रीना ने कहा कि अगर समय रहते बस को किनारे नहीं किया जाता तो कभी भी जाम से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
इस मामले के बाद क्षेत्र में अब लोग खुलकर कह रहे हैं कि बस नहीं यह तो चलती-फिरती कबाड़ सेवा बन चुकी है। लोगों में चर्चा है कि परिवहन मंत्री के अपने जिले में खटारा बसें आम जनमानस की परेशानी बन रही हैं।
लंबे रूटों पर कभी भी बस खराबी के चलते प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बस अड्डा प्रभारी ऊना रणजीत सिंह का कहना है कि बस की पाइप फटने से खराबी आई है। तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए मेकेनिक भेजा गया है।