{"_id":"685be19f64505273ae0b9c19","slug":"social-security-pension-reached-the-accounts-happiness-returned-on-the-faces-of-the-beneficiaries-una-news-c-93-1-ssml1047-157331-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन खातों में पहुंची, लाभार्थियों के चेहरों पर लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन खातों में पहुंची, लाभार्थियों के चेहरों पर लौटी रौनक
विज्ञापन
देरी से आई पेंशन से थी चिंता, अब सरकार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन अब लाभार्थियों के खातों में पहुंच गई है। इससे पेंशन धारकों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। बीते कुछ समय से हो रही देरी के चलते पेंशन पर निर्भर, विधवा, दिव्यांगजन और अन्य पात्र लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव के पेंशन धारक रामजी दास, बिमला देवी, रमना देवी, मुकेश कुमार, सपना देवी, सत्य देवी और अंजू देवी ने बताया कि कुछ माह से पेंशन समय पर न आने के कारण उन्हें दवाइयों और अन्य जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही थी। अब पेंशन खाते में पहुंच गई है। इसके लिए वे सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। बिमला देवी ने कहा कि पेंशन से ही दवा और घर का खर्च चलता है। पिछले महीने बहुत परेशानी हुई थी। अब खाते में पैसा आया है तो राहत मिली है। रामजी दास का कहना है कि हम जैसे बुजुर्गों के लिए यही सहारा है। वहीं सपना देवी और अंजू देवी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में पेंशन समय पर मिलती रहे ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।