{"_id":"65e7688897412562000146d4","slug":"shimla-and-kangra-won-on-the-basis-of-first-innings-una-news-c-93-1-una1001-118936-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पहली पारी के आधार पर शिमला और कांगड़ा जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पहली पारी के आधार पर शिमला और कांगड़ा जीते
Wed, 06 Mar 2024 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंतर जिला स्तरीय तीन दिवसीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा और शिमला की टीमों ने पहली पारी की लीड के आधार पर मैचों में जीत दर्ज की है। प्रतियोगिता के तहत इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम ऊना पर कांगड़ा और कुल्लू तथा संतोषगढ़ के पीसीपीए खेल मैदान पर शिमला व मंडी के बीच निर्णायक दिन की भिड़ंत हुई।
पहले मैच में स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में हुए तीन दिवसीय मैच में कुल्लू और कांगड़ा के बीच निर्णायक दिन भिड़ंत हुई। कल्लू की टीम ने पहली पारी में 210 रन बनाए तो कांगड़ा की टीम ने जवाब में पहली पारी खेल 501 रन जोड़ लिए। इसमें इनेश महाजन के 131 रन, अपूर्व वालिया के 89 व ऋतिविक के 141 रन का योगदान रहा। कुल्लू के दक्ष नारायण ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। मैच में कांगड़ा ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की।
पीसीपीए क्रिकेट स्टेडियम संतोषगढ़ पर सीनियर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शिमला और मंडी के बीच में मुकाबला आरंभ हुआ। शिमला की टीम ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। शिमला ने पहली पारी में 10 विकेट पर 336 रन बनाए थे। इसके बाद मंडी की टीम ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट गंवा 292 रन बनाए। निर्णायक दिन तक शिमला की टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 291 जोड़े। इसमें कुशलपाल ने शानदार शतक लगा 118 रन व जोगदीप सिंह ने 123 रन बनाकर नबाद पारी खेली। हालांकि निर्णायक दिन की खेल समाप्ति होने पर मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ, लेकिन शिमला की टीम को पहली पारी की बढ़त के आधार पर अधिक अंक मिले। संवाद