फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People said- We have small pieces of land, construction of building is difficult on the terms and conditions

Una News: लोग बोले- हमारे पास छोटे-छोटे जमीन के टुकड़े, शर्तों पर भवन निर्माण मुश्किल

Fri, 07 Feb 2025 08:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
People said- We have small pieces of land, construction of building is difficult on the terms and conditions
चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र के लिए आए 48 सुझावों और आपत्तियों पर चर्चा
विज्ञापन

विकास के लिए नया प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित प्राप्त हुई आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई को लेकर शुक्रवार को माई दास भवन में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें चिंतपूर्णी में विशेष क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए साल 2041 तक तैयार प्रारूप से संबंधित प्राप्त 48 सुझावों और आपत्तियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी आपत्तिकर्ता एवं सुझावकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी आपत्तियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। मुख्य रूप से आपत्तिकर्ताओं ने यह मुद्दा उठाया कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के निवासियों के पास छोटे-छोटे जमीन के टुकड़े हैं। जिन पर वर्तमान भवन निर्माण नियमों के तहत निर्माण करना कठिन है। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष मांग रखी कि स्थानीय निवासियों की जरूरतों और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण के नियमों में विशेष संशोधन किए जाएं ताकि स्थानीय निवासियों को सहूलियत हो सके। उपायुक्त ने सभी आपत्तियों और सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया गया कि भवन निर्माण से संबंधित नियमों में फेरबदल के संबंध में प्राप्त हुए सुझावों और आपत्तियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए नया प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास योजना में सुधार के उपायों को अपनाते हुए इस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण चिंतपूर्णी एवं सहायक नगर योजनाकार ऊना को भवन निर्माण से संबंधित विशेष नियमों को तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed