फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nardev becomes head of Una depot; Shyam Singh handed charge of Haroli depot.

Una News: नरदेव बने ऊना डिपो के प्रधान, श्याम सिंह को सौंपी हरोली डिपो की कमान

Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nardev becomes head of Una depot; Shyam Singh handed charge of Haroli depot.
ऊना। हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन की ओर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यशाला में शुक्रवार को ऊना और हरोली डिपो की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल की मौजूदगी में करवाए गए।
विज्ञापन

ऊना डिपो की कार्यकारिणी में चालक नरदेव सिंह को प्रधान, चालक देशराज को उपप्रधान और परिचालक विपिन कुमार को लेखपाल कोऑर्डिनेटर चुना गया। वहीं, क्लर्क यशपाल, परिचालक दिलबाग सिंह और चालक मुकेश कुमार को सदस्य बनाया गया। हरोली डिपो की कार्यकारिणी में चालक श्याम सिंह को प्रधान, परिचालक संजीव कुमार को उपप्रधान, चालक राजेश कुमार को सचिव और परिचालक अनिल कुमार को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

चुनाव के बाद नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश जोशी को भी कार्यकारिणी का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस मौके पर संयुक्त सचिव मदन सिंह डोगरा, संगठन के लेखपाल सुनील कुमार, जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार और मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed