{"_id":"67a8a946b658c6023302493a","slug":"kutlahar-mp-sports-mahakumbh-batuhi-becomes-the-winner-of-cricket-una-news-c-93-1-sh11001-145655-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ : बटूही बना क्रिकेट का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ : बटूही बना क्रिकेट का विजेता
विज्ञापन
कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के तहत हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ियों के साथ मुख्यतिथि व अन्
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के तहत रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला बटूही और रत्न इलेवन के बीच खेला गया।
रत्न इलेवन को हराकर बटूही टीम विजेता बनी। यह रोमांचक मुकाबला बटूही ने 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत लिया। खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि इस टूर्नामेंट में रत्न इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रत्न इलेवन ने 15 ओवर में 130 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसमें केशव ने 42 और कुश ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। बटूही की टीम ने लक्ष्य का पीछा किया और मात्र 14 ओवर में 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। बटूही विजेता और रत्न इलेवन उपविजेता रहा। तीसरे स्थान के लिए जसाना और तनोह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें तनोह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। समारोह के दौरान घोषणा की गई कि अगले वर्षों में सांसद खेल महाकुंभ को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा मौजूद रहे।