फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is not right to conduct raids on the basis of false complaint and suspicion: Raizada

झूठी शिकायत और शक के आधार पर छापे मारना सही नहीं : रायजादा

Fri, 07 Feb 2025 08:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
It is not right to conduct raids on the basis of false complaint and suspicion: Raizada
बोले- चिट्टे के खात्मे में लगे पुलिस जवानों का हौसला तोड़ने का हो रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि एसटीएफ की टीम की ओर से संतोषगढ़ में मारे गए छापे को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जो सवाल उठाए हैं, वे वाजिब हैं। शुक्रवार को ऊना से जारी बयान में पूर्व विधायक ने कहा कि निश्चित रूप से झूठी शिकायत व शक के आधार पर बिना पुख्ता सबूत के इस प्रकार के छापे मारना सही नहीं है। रायजादा ने कहा कि जो व्यक्ति एसआईयू की टीम में बेहतर काम कर रहा है, उस पर कार्रवाई करना समझ से परे है। हमारा स्टैंड पूरी तरह से साफ है कि माफिया पर जीरो टॉलरेंस रहेगी। प्रदेश की सरकार किसी भी प्रकार के माफिया को सहन नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साफ़ शब्दों में यह बात सबके लिए कही है कि किसी भी प्रकार के माफिया को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी व अधिकारी आरोपी हो सकता है, इसलिए उस पर भी कार्रवाई करना कानून का काम है। इसमें किसी प्रकार की बंदिश नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से केवल शक के आधार पर झूठी बातों में आकर छापे मारना सही नहीं है। इसकी मैं निंदा करता हूं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करता हूं और शिमला से वापस आकर बात भी करूंगा। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खात्मे में लगे पुलिस जवानों का हौसला तोड़ने का काम होगा तो फिर माफिया पर कार्रवाई कौन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख के साथ ऐसे संवेदनशील मामलों को जरूर उठाऊंगा। रायजादा ने कहा कि हमने न कभी किसी प्रकार से कभी भी पुलिस की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप किया है, न कभी करेंगे। जहां गलत होगा, वहां आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed