फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In the midst of election battle, politics of appeasement and persuasion prevails in Una.

Una News: चुनावी जंग के बीच ऊना में रूठने-मनाने की सियासत का जोर

Sat, 30 Mar 2024 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 30 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
In the midst of election battle, politics of appeasement and persuasion prevails in Una.
जसवीर ठाकुर
विज्ञापन

ऊना। चुनावी जंग के बीच ऊना जिले में रूठने-मनाने की सियासत जोर पकड़ रही है। कांग्रेस में बगावत के बाद जिले में बदले सियासी समीकरणों ने अब विधायकों का आंकड़ा कांग्रेस के पक्ष में 2-1 का बन गया है। 2022 के नतीजों में चार सीटें जीतने वाली कांग्रेस बगावत के बाद अपने दो विधायकों को गंवा चुकी है। इन विधायकों के भगवा चोला ओढ़ लेने के बाद अब गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं। उपचुनाव की लगातार तेज होतीं सरगर्मियां लोकसभा चुनाव पर भारी पड़ती दिख रही हैं।
कुटलैहड़ से कांग्रेस के बागी विधायक देवेंद्र भुट्टो को भाजपा ने उम्मीदवार के रूप में उतार दिया है। ऐसे में भाजपा के लिए हालात चुनौती भरे बने हैं। यहां से चार बार के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर और उनके समर्थक पार्टी के फैसले से खफा हैं। वीरेंद्र कंवर ने पार्टी की हर गतिविधियों और बैठकों समेत अन्य कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखी है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व उन्हें अभी तक मनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। कुटलैहड़ भाजपा मंडल भी पूर्व मंत्री की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, गगरेट में भाजपा के लिए थोड़ी राहत जरूर है। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा मंडल के पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस के बागी चैतन्य शर्मा के मंच पर आ जाने से विरोध-असंतोष की लहर धीमी होती दिख रही है। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक राकेश कालिया पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। वह कांग्रेस से टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस से टिकट के चाहवानों की सूची में अन्य कई नाम हैं। जबकि, ब्लॉक कांग्रेस स्थानीय व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाने के लिए मुखर हो चुकी है। कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की स्थिति एक अनार सौ बीमार वाली कहावत पर सटीक बैठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed