{"_id":"65ecc5adbe2cf37ffe0f2c86","slug":"ex-servicemen-community-building-to-be-built-in-brahmapur-with-rs-23-lakhs-una-news-c-93-1-una1002-119298-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ब्रह्मपुर में 23 लाख से बनेगा भूतपूर्व सैनिक सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ब्रह्मपुर में 23 लाख से बनेगा भूतपूर्व सैनिक सामुदायिक भवन
Sun, 10 Mar 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दस कनाल भूमि पर 23 लाख की लागत से बनने वाले भूतपूर्व सैनिक सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन के वाद शिलान्यास किया। इसके बाद भाजपा मंडल द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया।
गौर हो कि इस सामुदायिक भवन पर 26 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके पांच लाख रुपये की राशि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जारी कर दी है, जबकि दो लाख रुपये भंजाल वार्ड से जिला पार्षद सुशील कालिया ने दिया है। मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि शेष राशि भी शीघ्र जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना मात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूरा कर सकती है, इसीलिए किसी भी बहकाबे में आने से पहले मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों का जरूर अवलोकन कर लें।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल में रेल नेटवर्क को मजबूत किया है और जिला ऊना से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ट्रेन आवागमन कर रही है, विशेषकर दौलतपुर-चौक रेलवे स्टेशन पर 43.33 करोड़ रुपये से वाशिंग लाइन एवं इंटेग्राटेड मेंटेनेंस सुविधा की मंज़ूरी दर्शाती है कि हिमाचल प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कर्नल जोगिंदर पाल शर्मा, कर्नल रमेश पाराशर,कर्नल मोहिंदर सिंह, कर्नल अजीत चौहान, विश्वजीत पटियाल, मंडल अध्यक्ष राजीव राजू, सूबेदार मलकीयत सिंह, शिव कुमार, सुशील कुमार, बृजमोहन, नरेंद्र कुमार, लक्की शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ईसीएचएस एवं कैंटीन भवन बनाए की मांग
भूतपूर्व सैनिक लीग के चेयरमैन कर्नल जोगिंदरपाल शर्मा ने सामुदायिक भवन के साथ-साथ ईसीएचएस एवं कैंटीन भवन बनाए जाने की विशेष वकालत की। साथ ही कहा कि जो हमारे देश के हित के बारे में सोचेगा पूर्व सैनिक उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनकी मांगें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।