{"_id":"6a11f7370cf94fc12b03b199","slug":"election-vigilance-15-liquor-boxes-seized-from-a-car-on-ambota-bypass-una-news-c-93-1-una1002-192710-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी चौकसी : अंबोटा बाईपास पर कार से शराब 15 पेटियां पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी चौकसी : अंबोटा बाईपास पर कार से शराब 15 पेटियां पकड़ी
Sun, 24 May 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 24 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पंचायत चुनाव के दौरान गगरेट पुलिस ने अंबोटा बाईपास रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम शिवबाड़ी अंबोटा बाईपास के पास नियमित वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार पुलिस को संदिग्ध लगी। पुलिस ने वाहन को रुकवाकर जब गहन जांच की तो गाड़ी की पिछली सीट और डिक्की में शराब की 15 पेटियां बरामद हुईं। जिन पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली अंकित था। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 1 लाख 35 हजार मिलीलीटर बताई गई है।
पुलिस पूछताछ में वाहन चालक शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान विपन कुमार निवासी चरूड़ू तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शराब की खेप और वाहन को कब्जे में ले लिया है।
पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार नाकाबंदी और चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब की सप्लाई और गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।