फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   twelve peoples injured in quarrel

पोलियां में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल

Thu, 15 Sep 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दुलैहड़/हरोली (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला, दुलैहड़/हरोली (ऊना)। Updated Thu, 15 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के पोलियां गांव में बुधवार देर रात दो गुटों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुलैहड़ के निकटवर्ती गांव पोलियां में बुधवार देर रात दो गुटों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। खूनी संघर्ष की इस मारपीट में लगभग एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट में घायल हुए लोगों में देशराज, नरेश कुमार, विंद्रा देवी, पूनम, नमस्कारी, रीना निवासी मलूवाल तहसील हरोली जिला ऊना और अशोक कुमार, राम कुमार, राम आसरा को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी हरोली बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed