फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft in two houses at Kotlan

नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

Sun, 03 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 03 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
theft in two houses at Kotlan
वारदात के दारान अलमारी से बाहर बिखेरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव अप्पर कोटला में चोरों ने दो घरों में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर घरों से सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार होे गए। शातिरों ने एक घर से खिड़की की ग्रिल तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। चोर मचते ही आसपास के घरों के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। देर रात हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नंद किशोर निवासी कोटलां ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात घर के बाहर सोया हुआ था, जबकि पत्नी और बहू एक कमरे में सोए हुए थे। रविवार सुबह जब उठे तो पाया कि साथ लगते कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। कपड़े और पेटियां भी इधर-उधर बिखरे पड़े थे। इससे उनके होश फाख्ता हो गए। जांच करने पर पाया कि अलमारी से दो सोने की अंगुठियां, दो नथियां, दो चेनें, नेकल्स सहित अन्य आभूषण गायब थे। इनकी कीमत करीब चार लाख बताई जा रही है। वहीं, अलमारी में रखी हजारों रुपये की नकदी भी गायब थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शातिर कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने आनंद के घर में चोरी के बाद साथ लगते एक और घर का दरवाजा तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घर में अकेली महिला ही थी। महिला छिंदो देवी ने बताया कि चोरों ने घर में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी और चांदी के कड़े चोरी कर लिए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed