फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fraud on phone

फोन पर रिटायर्ड एक्सईएन से ठगे 45 हजार

Sat, 03 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी Updated Sat, 03 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
fraud on phone
fraudulent phone calls

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव धर्मशाला महंता में मोबाइल फोन पर झांसा देकर शातिरों ने रिटायर्ड एक्सईएन को 45 हजार रुपये की ठगी का शिकार बना डाला। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक धर्मशाला महंता निवासी पूर्ण चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अक्तूबर को उसे एक मोबाइल नंबर से फोन आया। इसमें एक व्यक्ति ने इसे खुद को फिलिप रिवर्ड बताया। शातिर ने पूर्ण को अपनी बातों के जाल में उलझा लिया और कहा कि आपका कुछ सामान इनके पास आया है और आप 45 हजार रुपये जमा करवाकर अपना सामान ले सकते हैं।
विज्ञापन


शातिर की बातों में आकर उसने दूरभाष पर बताए खाता नंबर में उक्त राशि जमा करवा दी। इसके बाद उसे दोबारा कंपनी के नंबर से फोन आने शुरू हो गए और 175000 रुपये की मांग की गई। इस पर उसने राशि जमा करवाने से मना कर दिया। जब उसने कंपनी के नंबर पर पहले जमा करवाई राशि के बारे में पूछताछ की तो कंपनी प्रतिनिधियों ने उसे सकारात्मक जवाब नहीं दिया और फोन उठाने बंद कर दिए। इस पर पीड़ित को ठगी का एहसास हो गया और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित पूर्ण चंद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग धारा 420 भादंसं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी के भी बहकावे में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed